Battlegrounds Mobile India खेलते वक्त भूलकर भी न करना ये गलती, हो जाओगे बैन
![]() |
| Battlegrounds Mobile India खेलते वक्त भूलकर भी न करना ये गलती, हो जाओगे बैन |
पबजी मोबाइल का नया अवतार Battlegrounds
Mobile India भारत में दस्तक दे चुका है। डाउनलोड के लिए उपलब्ध होने के 3 दिन के भीतर ही इसे 50 लाख से ज्यादा लोगों ने इंस्टॉल कर लिया है। गेम को लेकर फैन्स में उत्सुकता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं। हालांकि गेम खेलते वक्त आपकी एक गलती आपको बैन करा सकती है।
Also Read:
Battlegrounds Mobile India की लॉन्चिंग डेट से लेकर APK लिंक तक, जानें सभी डिटेल्स
Battlegrounds Mobile इसी हफ्ते होगा रिलीज, जान लें तारीख और कर लें तैयारी
जी हां, Battlegrounds Mobile India की डिवेलपर कंपनी krafton ने गेम खेलने के कुछ नियम निर्धारित किए हैं। अगर कोई भी यूजर इन नियमों को तोड़ने की कोशिश करेगा, तो उसे गेम खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। बता दें कि कई यूजर हैं जो गेम में चीट करने की कोशिश करते हैं। कंपनी की मानें तो गेम में एक एंटी-चीटिंग सिस्टम का प्रयोग किया गया है, जो खिलाड़ियों के व्यवहार को ट्रैक करेगा। यहां हम आपको इन चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिनकी वजह से आप बैन हो सकते हैं।
Battlegrounds Mobile India खेलते वक्त न करना ये गलतियां:
- खेल में किसी भी चीटिंग टूल का इस्तेमाल करना।
- गेम में लॉग-इन करने के लिए किसी भी थर्ड पार्टी प्रोग्राम का इस्तेमाल करना, जिसके क्लाइंट फ़ाइल डेटा बदल जाता है
- अवैध रूप से क्लाइंट फ़ाइल डेटा में बदलाव करना, उदाहरण के लिए: गेम में घास को हटाना या घास के मॉडल बदलना।
- गेम खेलने के लिए एक अनऑफिशियल गेम क्लाइंट का उपयोग करना।
- गेम के दौरान गैरकानूनी जानकारी या वेबसाइट का प्रचार करना खिलाड़ी के अकाउंट को बंद करा सकता है।
- एक से ज्यादा बार धोखाधड़ी करने वाले साथियों के साथ टीम गेम खेलना।
- UC रिचार्ज करने के लिए अनधिकृत पेमेंट चैनल का इस्तेमाल करना।
- दूसरी टीम के खिलाड़ियों से सांठगांठ करना। इस तरह के कई नियमों की लिस्ट कंपनी ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की है।

Post a Comment